जौनपुर धारा,खानापट्टी। गांव में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए आज (शनिवार) को नामांकन होगा। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर तीन लोगों ने प्रधान पद हेतु पर्चा खरीदा। इसके साथ ही चार गांवों के विभिन्न वार्डो में सदस्य पद के लिए पांच लोगों ने पर्चा खरीदा है। जिला प्रशासन की तरफ से नामांकन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि खानापट्टी गांव में प्रधान पद के उपचुनाव की सारी तैयारियां कर लिया गया है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु भभौरी, गोहदा, पालपुर व डीहजहनियां में पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए पर्चे की बिक्री हुई। खानापट्टी गांव की प्रधान किरन सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उक्त सीट पर चुनाव हेतु अधिसूचना जारी किया गया। जिसमें ८फरवरी को नामांकन, १०फरवरी जांच, ११फरवरी को उम्मीदवारी वापस लेने का काम, ११को ही देर शाम तक चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को किया जाएगा। १८फरवरी को पोलिंग पार्टियां बूथ पर रवाना होगे, १९ फरवरी को मतदान व २१को मतगणना होगी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह भी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन की तैयारियां में जुटे रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
प्रधान पद के तीन और सदस्य के पांच लोगों ने खरीदा पर्चा, नामांकन आज

Previous article

