जौनपुर धारा, केराकत। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत डेडूवाना गांव में शुकवार की दोपहर प्रधानमंत्री आवास निर्माण पूर्ण किए गए आवासों के लिए लाभार्थियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान शैब्या सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री के सीधे संवाद के साथ किया गया। तत्पश्चात आधा दर्जन आवास लाभार्थीयो को प्रधान ने आवास की चाभी दी। चाभी मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे लाभार्थियों ने खुशी का इजहार करते हुए सरकार का धन्यवाद किया। ग्राम विकास अधिकारी आसिफ अंसारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गांव में आवास विहीन लोगो को चयनित कर प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास प्रदान किया जा रहा है। ऐसे पात्र धारक जो लोग सरकार द्वारा प्रदत्त आवास से वंचित रह गए हैं उन्हें भी जल्द ही जांच कर आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर गांव में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो ग्राम प्रधान से मिलें। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार सिंह, पंचायत सहायक पूजा सिंह, आवास लाभार्थी दुर्गेश यादव, अभय सिंह, रियाज, अरविंद पाठक, विनोद पाठक व प्रमोद पाठक समेत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
प्रधान ने सौंपी पीएम आवास की चाभी,लाभार्थियों के खिले चेहरे

Previous article


