Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने एक ही रात तीन घरों को खंगाला, लाखों का माल...

चोरों ने एक ही रात तीन घरों को खंगाला, लाखों का माल किया पार

  • लाईन बाजार थाना क्षेत्र के कुँवरदा गांव में हुई भीषण चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुंवरदा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। परिजनों के मुताबिक सत्तर हजार नकदी सहित करीब पांच लाख का सामान चोरी हुआ है। सूचना पर पुलिस व डाग स्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। उक्त गांव निवासी राम अकबाल यादव अपने मकान में ही किराना का दुकान चलाते है। मकान के बगल ही रिहायशी मड़हा था। परिवार के साथ वे उसी मड़हे में सो गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह देखा तो घर में सारा सामान फैला हुआ था। कमरों में जाकर देखा तो आलमारी टूटी थी और दो लोहे के बाक्स गायब थे। थोड़ी ही देर में ढूढ़ने के बाद दोनों बाक्स दो सौ मीटर दूर एक खेत में टूटा हुआ मिला। बताया कि चौसठ हजार नकदी सहित लगभग चार लाख के सोने के गहने चोरी  हुए हैं। गांव के ही रतनलाल यादव के घर भी चोरी हुई। उन्होंने बताया कि आठ हजार नकद सहित लगभग दो लाख के सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। गांव के ही संतोष यादव ने बताया कि चोर मेरे घर मे भी घुसे थे और मेरा एक मोबाइल उठा ले गए है। सूचना पर शुक्रवार कि सुबह लाइन बाजार थाना की पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी कि परिजनों ने डाग स्वायड़ टीम की मांग की। डाग स्वायड टीम ने घर व खेत में मिले बाक्स के पास जांच की। एक ही रात तीन घरों में चोरी से ग्रामीण दहशत में है।