Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरप्रधानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रधानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रधान पति अशोक सिंह ने बताया कि हम लोगों ने वीडीओ के माध्यम से प्रधानमंत्री को अपनी समस्या के निस्तारण के लिए पत्रक दिया है जिसमें मजदूरी 213 रुपये मिलती है उसमें मजदूर नहीं मिल पाते हैं। कम से कम 400 रुपये कर दिया जाए। हम लोग जहां काम करा रहे होते हैं वहां नेटवर्क खराब होने की वजह से मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पाती है मोबाइल मॉनिटरिंग से हम लोग मजदूरों की हाजिरी लगाने का प्रयास भी कर रहे हैं। मजदूर काम करता है लेकिन ऑनलाइन हाजिरी न हो पाने के कारण जब हम लोग मास्टर रोल फीडिंग कराने आते है तो पता चलता है कि काम ही नहीं हुआ है। तब हम लोगों का भुगतान कैसे होगा। इस मौके मनोज यादव, आदित्य सिंह, मनोज यादव अशोक कुमार यादव, सनी सिंह, साहब लाल, अनिल यादव, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार सिंह सहित तमाम  लोग उपस्थित रहे।