Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचौपाल में ग्रामीणों से ली गयी समस्याओं की जानकारी

चौपाल में ग्रामीणों से ली गयी समस्याओं की जानकारी

  • जिलाधिकारी के न पहुंचने पर एसडीएम व डीडीओ ने योजनाओं के बारे में बताया

जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के केशवपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी के न पहुंचने पर डीडीओ और एसडीएम सदर ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान डीडीओ बीबी सिंह ने ग्रामीणों से आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सफाई कर्मियों के गांव में आने के बारे में ग्रामीणों से पूछे जाने पर मुस्तफाबाद के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी कम दिखते हैं। जिस पर डीडीओ ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्या का ध्यान देने के लिए निर्देश दिया। डीडीओ के सामने 7 वृद्ध व एक विधवा महिला ने पेंशन के लिए मांग किया। जिस पर उन्होंने आवेदन करने के लिए निर्देश दिया। डीडीओ ने ग्रामीणों से स्पष्ठ रूप से कहा कि कभी भी यदि गांव का कोटेदार राशन कम दे तो इसकी सूचना तत्काल बीडीओ व सप्लाई इंस्पेक्टर को दें। ग्राम चौपाल में राजस्व के एक पुराने मामले का एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती ने थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को साथ में लेकर मौके का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही उक्त मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ काशीनाथ सोनकर, एडीओ पंचायत लालजी राम, सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सीडीपीओ अभिषेक द्विवेदी, राम आजाद यादव, अखिलेश कुमार गौड़, बीटीएम ज्ञानेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।