Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयप्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फिर हुआ कोरोना

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फिर हुआ कोरोना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बार फिर से कोरोना हो गया है. वो कोविड-19 पॉजिटिव (Covid Positive) पाए गए हैं. ये तीसरी बार है जब वो कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं. इस बात की जानकारी सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार, 15 नवंबर 2022 को दी है.

शहबाज मंगलवार को लंदन से पाकिस्तान लौटे थे. वह मिस्र में सीओपी 27 जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के बाद अपने भाई नवाज शरीफ से मिलने लंदन गए थे. एक ट्वीट में औरंगजेब ने कहा कि पिछले दो दिनों से प्रधानमंत्री की तबियत खराब लग रही थी और तब डॉक्टरों की सलाह पर मंगलवार को उन्होंने कोविड-19 जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने देशवासियों और पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं से शहबाज शरीफ के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगने की अपील की. यह तीसरी बार है कि शहबाज शरीफ इस वायरस से संक्रमित हुए हैं. इससे पहले इसी साल जनवरी, 2022 और जून, 2020 में वह कोरोना वायरस की चपेट में आए थे. तो वहीं, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. वो जी-20 में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ-साथ विश्व के कई नई नेताओं के साथ मुलाकात भी की थी. कंबोडियाई नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इंडोनेशिया के डॉक्टर ने भी उनके कोविड-19 के चपेट में आने की पुष्टि की है. सेन ने बताया कि वह कंबोडिया लौट रहे हैं और जी-20 शिखर सम्मेलन और उसके बाद बैंकॉक में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग समूह की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.