जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व में प्रेषित एवं जिला बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर से नवीन प्रस्ताव 01 विद्यालय पर समीक्षा की गयी है। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि अपने विभागीय मानको के अनुरूप प्रस्ताव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से समन्वय बनाते हुए 01 सप्ताह में निदेशालय को प्रेषित करा दिया जाये। बैठक में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रतिनिधि, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका, प्रधानाचार्य आई.टी.आई., जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक, प्रधानाचार्य उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न

Previous article
Next article


