Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, करंजाकला। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 फरवरी तक गाजियाबाद में होगा। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग का जनपदीय चयन परीक्षण 9फरवरी को प्रातः 10बजे से होगा। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 10फरवरी को प्रातः 10बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2010 के बाद एवं 31 दिसम्बर, 2011के पूर्व का होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई-स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार सिन्हा ने दिया।