- अंग वस्त्र एवं कर्मवीर अवार्ड से किया गया सम्मानित
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ऊंचगाव ग्राम सभा निवासी पीयूष सिंह पुत्र अजय सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज ऊंचगांव में दसवीं का छात्र था। यूपी बोर्ड परीक्षा में उसने 600/585 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करते हुए माता पिता का नाम रोशन किया। इससे प्रभावित होकर राजपूत एकता मंच के संरक्षक डॉ. प्रमोद के सिंह, संघ के पदाधिकारियों में गंगेश बहादुर सिंह, विपुल सिंह, महेश सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, विकास सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि लोगों की मौजूदगी में संगठन के द्वारा उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र को अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण करते हुए कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया।



