― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरमंत्रोचारण से शुरू हुआ आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय का विद्यारम्भ सत्र

मंत्रोचारण से शुरू हुआ आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय का विद्यारम्भ सत्र

  • स्कूल चलो अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार की सुबह विधि-विधान से विद्यारम्भ सत्र शुरू हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यापर्ण कर तथा दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्वलन के उपरांत रुचि विश्वकर्मा, रंजना सिंह द्वारा संरस्वती वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अथिति के रूप में उपस्थित हुए प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं में नवीन ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले विद्यार्थी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए विद्वान शिक्षक आपको उन तमाम गुणों से भर देगा जिससे लक्ष्य को प्राप्त करना सुगम हो जाएगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मराज पांडेय, मुकेश कुमार पाठक, चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय, प्रधानाचाय सुनीता मिश्रा, सफिया खान, विभा पाण्डेय सहित समस्त अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अजय कुमार तिवारी ने किया तथा अध्यक्षता उमादत्त मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनय सिंह ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।

Share Now...