जौनपुर धारा, चंदवक। प्रतिबंधित समय में वाराणसी से आजमगढ जा रही बेल्थरा रोड डिपो की बस चंदवक बाजार में गुरुवार देर रात अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने पर किनारे लगाते समय नाली में धस गयीं जिससे रात में यात्रियों की काफी फजीहत हुई। कोहरे के कहर को देखते परिवहन विभाग के आयुक्त द्वारा रोडवेज बसों का संचालन रात्रि आठ बजे से सुबह तक प्रतिबंधित रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रतिबंध को दरकिनार कर बेल्थरा रोड डिपो के बस चालक यात्रियों को लेकर गुरुवार देर रात्रि वाराणसी से आजमगढ़ जा रहा था। चंदवक बाजार में अधिकारियों ने पकड़ लिया। बस को खड़ी करने के लिए किनारे चालक लगा रहा था इसी दौरान बस जल निकासी के लिए बनी नाली में जा धंसी। बस धंसने से यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। क्रेन शुक्रवार दोपहर आयी तो बस को निकाला गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
प्रतिबंधित समय में चल रही रोडवेज बस नाली में धंसी
Previous article

