Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपोटरिया पुल नहर के पास तीन युवक अचेत अवस्था में मिले

पोटरिया पुल नहर के पास तीन युवक अचेत अवस्था में मिले

  • दो युवक गंभीर रूप से घायल एक की मौत हत्या या हादसा
  • घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर किया रेफर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात में पोटरिया पुल नहर के पास सड़क किनारे खेत में तीन युवक अचेत अवस्था में मिले सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जहां पर चिकित्सा ने हालत गंभीर देखते हुए दो लोगों को ट्रामा सेंटर पर कर दिया और एक की मौत हो चुकी थी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार की रात लगभग एक बजे पोटरिया पुल के पास तीन बाइक सवार के सड़क के किनारे अचेत अवस्था में मिले स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल दो युवक साहिल कश्यप पुत्र राजेश कश्यप निवासी बन्दनपुर थाना खुटहन, प्रिंस वर्मा पुत्र मिठाई लाल निवासी बन्दनपुर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर, बनारस रेफर कर दिया गया है और गंभीर रूप से घायल युवकों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ड्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया और एक युवक राजू वर्मा को मृत घोषित कर दिया। इस रहस्य में घटना में तीनों युवकों को मुंह और सिर पर गंभीर चोट का निशान मिला और शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोट का निशान मिला। यह मामला केवल सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि संभावित सुनियोजित हमला यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है राजू वर्मा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और परिवारजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा की मांग की है।