Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरपॉलिथीन के खिलाफ चला विशेष अभियान, कई दुकानदारों पर कार्रवाई

पॉलिथीन के खिलाफ चला विशेष अभियान, कई दुकानदारों पर कार्रवाई

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने और जनजागरूकता के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी के दौरान करीब 01क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 22हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस अभियान में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक अवधेश यादव सहित अन्य कर्मचारियों की विशेष टीम ने विभिन्न दुकानों, ठेलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की और पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए वैकल्पिक थैले जैसे कपड़ा और जूट के बैग प्रयोग करने की अपील भी की गई। अध्यक्ष ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है। इसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका द्वारा चलाया गया यह अभियान जनहित और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पॉलिथीन के उपयोग को पूरी तरह समाप्त किया जाए इसके लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे और किसी को भी नियमों के उल्लंघन की छूट नहीं दी जाएगी। नगर पालिका परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि लगातार चलाया जाएगा।