― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपैसा न मिलने पर दबंगो ने उतार मौत के घाट

पैसा न मिलने पर दबंगो ने उतार मौत के घाट

  • पुलिस ने दो महिला समेत पांच आरोपी को गिरफ्तार किया
  • हमजापुर गांव में पसरा सन्नाटा पुलिस तैनात
  • पिता की मृत्यु से दो वर्ष के बच्चे का साया खत्म हो गया
  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में बीती रात को एक हजार रूपए के लिए खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई और दो लोग की हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस दो महिला समेत पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जानकारी के अनुसार हमजापुर गांव के चौहान बस्ती में भाष्कर का लड़का सुमन्त चौहान 22वर्ष अनुराग चौहान 25वर्ष पिता राजेश चौहान 45 वर्ष राजगीर व घरों में पत्थर लगाने का काम करते हैं।

इसी गांव के ठेकेदार रविशंकर चौहान लखनऊ शहर में किसी के यहां पत्थर लगाने के लिए ले गए थे। घर वापस आने पर रविशंकर एक हजार रूपए अनुराग को उधार दिए और उसी वापस मागने पर गुरुवार को दोपहर दोनों पक्षों में नोक झोक व हल्की मारपीट हुई। अनुराग ने कहा कि वहां रह कर उनके साथ काम किए हैं जो मेरा मजदूरी भी नहीं दिए उसी में कट गया। इस बात को लेकर दोपहर मारपीट मे रविशंकर चौहान घायल हुए उनका दोपहर में मेडिकल कराया गया। उसके बाद करीब रात 8:30 बजे अखिलेश चौहान, रविशंकर चौहान, भोले शंकर चौहान परिवार के सदस्यों के साथ घर से थोड़ी दूर पर धारदार हथियार लेकर झाड़ियां के पीछे बैठे थे। जैसे ही उधर से राजेश अनुराग व सुमंत आ रहे थे ,लेकिन उन पर प्राण घातक हमला किया और चाकू टांगी अन्न धारदार हथियार से वार करके 25वर्षीय अनुराग चौहान को मौत के घाट उतार दिया। जबकि राजेश चौहान सुमन्त चौहान की हालत नाजुक बनी हुई थी। सुमंत को तत्काल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया जबकि राजेश चौहान की हालत नाजुक देखते हुए शुक्रवार को वाराणसी के लिए रेफर किया गया। अनुराग चौहान की शादी चार साल पहले हुई थी उनके एक पुत्र अंश दो वर्ष का है। इधर शकुंतला तहरीर पर पुलिस ने पांच पर मुकदमा दर्ज कर अखिलेश चौहान रविशंकर चौहान व भोले शंकर चौहान दो महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। उधर गांव में तनाव देखते हुए भारी से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। गांव में सन्नाटा पसरा रहा। आरोपियों की मवेशी दिनभर भूखे रहे। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लेवâर पूछताछ की जा रही है।

Share Now...