Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपूर्व विद्यार्थी के निधन पर शोकसभा

पूर्व विद्यार्थी के निधन पर शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा मंगलवार की शाम विभाग की पूर्व छात्रा स्वतंत्र पत्रकार एवं शोधार्थी श्वेता यादव की असमय मौत पर ऑनलाइन शोक सभा आयोजित की गई। ऑनलाइन शोक सभा में विभाग के शिक्षक, पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। ऑनलाइन शोक सभा में देश के विभिन्न भागों से जनसंचार विभाग के पूर्व विद्यार्थी जुड़े और अपनी संवेदनाओं को साझा किया। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि वह बहुत ही परिश्रमी विद्यार्थी रही। अपनी मेहनत के बल पर उसमें पत्रकारिता में लंबे समय से कार्य किया और एक अलग छवि बनाई। विभाग के शिक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चंदन सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।