Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व एमएलसी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

पूर्व एमएलसी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

  • केएल पॉलिटेक्निक के परिसर में मनाई गई संस्थापक की जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी क्षेत्र में स्थित केएल पॉलिटेक्निक में संस्थापक की जयंती के अवसर पर पूर्व एमएलसी ने जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए और ठंड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। केएल पॉलिटेक्निक के संस्थापक स्व. कन्हैया लाल यादव की जयंती के अवसर पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सौ से अधिक जरूरतमंदों को पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव के हाथों कंबल वितरित किया गया। उन्हें ठंड से बचने के लिए जागरूक करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद ने अपने बड़े भाई कन्हैयालाल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके समाज सेवा भाव व अन्य जनहित के कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि हमेशा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी का कॉलेज खोलकर सराहनीय कार्य किया। सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने स्व. कन्हैया लाल के समाज सेवा के कार्प पर प्रकाश डाला। इनके अलावा सपा नेता डॉ. जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव ने उनके द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव राजन यादव, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, गाजियाबाद राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, चेयरमैन शिवकुमार, राधाबल्लभ ग्रुप ऑफ एजुकेशन की चेयरमैन शशि यादव, बिंदु यादव, मुन्नेलाल, जयहिंद गुप्ता, मुकेश जायसवाल, पंडित रमेश शुक्ला, प्रशांत पांडे मौजूद रहे।