जौनपुर धारा, खुटहन। सौरइयां गांव में शुक्रवार को भाजपा नेता के आवास पर भजन संध्या का आयोजन कर उनकी माता की पूण्य तिथि मनाई गई। जिसमें डेढ़ सौ जरूरतमंदो को कंबल भी दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुइथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाक्टर उमेश तिवारी के हाथों जरूरतमंदो को कंबल दिया गया। भजन संध्या में आये ख्यातिलब्ध गायक रवीन्द्र सिंह ज्योति द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत गीत, सुनली कि यहीं रहि गयलू, मोरे घरे अयलू ना तथा जपले रे भाई दूगो नाम बड़ा काम के, सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। विदित हो कि भाजपा नेता बेचन पाण्डेय के के निज आवास पर आयोजित समारोह में सोंधी शाहगंज के ब्लाक प्रमुख विजय विद्यार्थी, बृजेश यादव प्रेमचंद तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पूज्य तिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल,भजन संध्या का हुआ आयोजन
Previous article

