Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस लाइन में साइबर जागरूकता पर आयोजन

पुलिस लाइन में साइबर जागरूकता पर आयोजन

  • पुलिस महानिदेशक व अपर पुलिस महानिदेशक ने वर्चुअल रूप से किया सम्बोधित

जौनपुर। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी और अपराधों से आम नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों को जागरूक करना और उनके बचाव के तरीकों पर प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने वर्चुअल रूप से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वर्कशॉप में साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने के लिए साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट राहुल मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिला जज, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक, सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदर्श वर्मा और सेव लाईफ फाउंडेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहें, जिन्होंने सामाजिक जागरूकता और सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर बात की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे साइबर फ्रॉड की किसी भी घटना को हल्के में न लें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस वर्कशॉप का उद्देश्य आम जनता और पुलिस बल के बीच साइबर सुरक्षा की एक मजबूत कड़ी स्थापित करना है, ताकि जौनपुर में एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।