Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनशे की हालत में महिलाओं ने किया हंगामा

नशे की हालत में महिलाओं ने किया हंगामा

जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात महिला तो मंगलवार की सुबह दो युवतियों ने नशे की हालत में काफी देर तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। फिलहाल किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ी स्थित सिकरारा ब्लाक चौराहा पर राम अजोर यादव की मिठाई व चाय-पान की दुकान पर उनके पुत्र प्रशांत यादव बैठे थे। सुबह करीब नौ बजे नशे की हालत में पहुंची दो युवतियों ने मिठाई व गुटखा खाने के बाद ठंडा पानी मांगा। प्रशांत ने रात में बिजली कटी होने का हवाला देते हुए ठंडा पानी देने में असमर्थता जताई। इसी पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान के लगा कांच का शो-केस से ईंट प्रहार कर तोड़ दिया। दुकानदार की सूचना पर फतेहगंज पुलिस चौकी प्रभारी महिला कांस्टेबलों के साथ पहुंचकर समझाने की कोशिश की तो दोनों चौकी प्रभारी से भी उलझ गईं। मौके पर जुटे दर्जनों लोग मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करने लगे। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजना चाहा तो नहीं बैठीं। उसी समय शहर की तरफ जा रहे आटोरिक्शा को रोका और बैठकर भाग गईं। ऐसी ही एक घटना सोमवार की रात करीब 10.30 बजे बक्शा में ढाबा के पास हुई। नशे की हालत में एक महिला को हंगामा करते देख लोगों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस उसे सीएचसी नौपेड़वा ले गई। वहां महिला ने पुलिस कर्मियों व चिकित्सकों के साथ अभद्रता की। महिला ने अपना नाम प्रीति सिंह और कभी बाराबंकी तो कभी सहारनपुर व अन्य जिलों का नाम लेकर वहां की रहने वाली बता रही थी। उपचार के बाद उसे थाने ले जाकर रात में महिला कांस्टेबलों की निगरानी में रखा। सुबह नशा उतरने पर उसके आग्रह करने पर पुलिस ने जौनपुर जा रही बस में बैठा दिया।