Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस पर जबरन पैसा निकालने व मोबाइल तोड़ने का आरोप

पुलिस पर जबरन पैसा निकालने व मोबाइल तोड़ने का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के रमेश यादव ने मंगलवार को डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों  पर जेब से जबरन रूपया निकालने तथा मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद डायल 112 पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बीबनमऊ गांव निवासी रमेश यादव का कहना है कि मेरी जमीन पर विपक्षी रामसमुझ निषाद एवं कई अन्य लोगों द्वारा लकड़ी ईट आदि रखकर जबरन कब्जा किया जा रहा था। इस बात की जानकारी जब मुझे हुई तो मैं मौके पर गया और देखा कि डायल 112 की पुलिस पहले से ही वहां खड़ी है। आरोप है कि रमेश ने अपनी जमीन बचाने के लिए 112 पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिसकर्मी उल्टे रमेश पर ही भड़क गए। आरोप यह भी है कि रमेश जब पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाना चाह रहे तो पुलिसकर्मी उनका मोबाइल छीनकर जमीन पटक दिए जिससे मोबाइल टूट गई। रमेश ने बताया कि पुलिसकर्मी मुझे जबरन गाड़ी में बैठा कर थाने ले गए और रास्ते में तलाशी के नाम पर 960 रुपए निकाल लिए।