जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में थाने के उप निरीक्षक रमा शंकर पांडेय ने गैर जमानती वारंटी मखंचू पुत्र बुधिराम निवासी सलोनी महिमापुर थाना गौराबादशाहपुर को बुधवार को भेर में उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त वारंटी अपने मुकदमे में काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था। न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए उक्त वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


