― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर की बेटी को श्रद्धांजलि

पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर की बेटी को श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली थाने के पूर्व प्रभारी आदेश त्यागी की बेटी का अल्प आयु में निधन हो जाने पर कोतवाली प्रांगण में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव सहित अनेक हमराहियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहने की शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में एसआई हरिश्चन्द सिंह, रामसुजान यादव, युगल किशोर राय, हेड कांस्टेबल राम बदन, बाबूलाल, कांस्टेबल पुष्पेंद्र जयचंद यादव, राकेश पाल आशीष तिवारी, राकेश सिंह, राकेश पाल सहित व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पिंकू कमलापुरी पत्रकार फिरोज अंसारी, पंकज कुमार राय आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस इंस्पेक्टर आदेश त्यागी की सोलह वर्षीया बेटी गौरी का पिछले 4 जून को लीवर की बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

Share Now...