― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरपुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण

  • फिट रहने के लिए पुलिस के जवानों से लगवाई दौड़
  • पुलिस अस्पताल की देखी व्यवस्था, साफ-सफाई का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर एसपी अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लिया। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। पुलिस के जवानों को शारिरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई और अभ्यास कराया।उन्होंने शस्त्रागार, पुलिस अस्पताल, कैंटीन आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सुबह-सुबह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के जवानों की परेड कराई और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अभ्यास कराया। उन्होंने पुलिस के जवानों को फिट रहने के लिए अहम बातें बताई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने शस्त्रागार में जाकर शस्त्र के रखरखाव की स्थिति को जाना। इसके बाद एसपी ने जीपी स्टोर का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी पुलिस अस्पताल की व्यवस्था जानने पहुंचे। वहां उन्होंने ट्रीटमेंट और दवा आदि के संबंध में पूछताछ की। मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था से रूबरू हुए। पुलिस कैंटीन का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साफ सफाई पर जोर दिया। उन्होंने पूरे पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण किया। कहा की परिसर में साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए, कहीं भी कोई गंदगी ना रहे। आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। उन्होंने पुलिस के जवानों को फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही।

Share Now...