― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजागरूकता अभियान के लिए किया गया नुक्कड़-नाटक

जागरूकता अभियान के लिए किया गया नुक्कड़-नाटक

जौनपुर धारा, जौनपुर। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन-जागरूकता अभियान हेतु नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड व नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर कराया जा रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को नगर कोतवाली थाना के पास नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों में जन-जागरुकता का प्रचार प्रसार किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेसिक शिक्षा के अर्न्तगत बालिका शिक्षा  को बढ़ावा देना व एवं अभिभावकों के खाते में भेजे जा रहे डीबीटी के माध्यम से बच्चों के लिए जूता मोजा, ड्रेस, स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी क्रय हेतु धनराशि का बच्चों के उपर व्यय सही तरीके से किये जाने हेतु है। कार्यक्रम के संचालन में एसआरजी डॉ.कमलेश कुमार यादव द्वारा उपरोक्त बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। नुक्कड़ नाटक हेतु लखनऊ से टीम निर्धारित की गयी थी। जिसके द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।

Share Now...