Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिसकर्मियों ने किया परेड का ग्रैंड रिहर्सल

पुलिसकर्मियों ने किया परेड का ग्रैंड रिहर्सल

  • परेड को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। पुलिस लाइन्स ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड का ग्रैंड रिहर्सल किया गया। इस दौरान एसपी ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर परेड को बेहतर एवं आकर्षक बनाने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गणतंत्र दिवस को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। परेड सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव और प्रशिक्षणार्थी सीओ शाहरूख खान ने करायी। एसपी डा.कौस्तुभ ने परेड की सलामी ली। परेड के रिहर्सल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस कर्मी परेड करेंगे,जिसे मुख्यातिथि द्वारा सलामी दी जाएगी। पुलिस लाइन में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं पुलिस लाइन में ग्राउंड की तैयारियों का काम अंतिम चरण में है। शुक्रवार को परेड की रिहर्सल की गई। एसपी ने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां देखी तो पुलिस कर्मियों को उसमें सुधार लाने का निर्देश दिया।गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे। एसपी ने बताया कि 26जनवरी को परेड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।इस मौके पर एसपी सिटी अरविन्द वर्मा, एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, 112डायल प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर, यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।