जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर सिपाह रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिया में फंसे हुए 6 फीट लंबे अजगर को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला तथा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वन दरोगा राजेंद्र यादव ने बताया कि उनको फोन पर कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि सिपाह रेलवे क्रॉसिंग के नीचे स्थित पुलिया में एक अजगर देखा गया है। इस पर फील्ड वाचक विकास सिंह तथा गुल्लू यादव के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक अजगर पुलिया में असुविधाजनक स्थिति में पड़ा हुआ था। जिस पर उन्होंने टीम की मदद से उसे रेस्क्यू किया तथा वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अजगर की लंबाई लगभग 6 फीट थी और वह स्वस्थ था।
― Advertisement ―
क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?
रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
पुलिया में फंसे अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Previous article


