Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष चले लाठी-डंडे, एक दर्जन से अधिक घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष चले लाठी-डंडे, एक दर्जन से अधिक घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में पट्टीदारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात्रि जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी उपचार कराया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक गांव के नंदलाल और श्यामलाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रात्रि में एक पक्ष शराब के नशे में दूसरे पक्ष को गाली दे दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से नंदलाल, दयाराम, जानकी, सुदामा, सुखना, अजय तथा दूसरे पक्ष से श्यामलाल, शामली, मीला, आनंद, हेमंत घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दयाराम, सुदामा, सुखना, श्यामलाल और हेमंत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।