Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीयू में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप...

पीयू में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वें जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रेरणास्त्रोत हैं।उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नेताजी का विचार और उनकी नेतृत्व क्षमता हमें राष्ट्रभक्ति और साहस का संदेश देती है।युवा पीढ़ी को नेताजी के विचारों को आत्मसात कर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कुलपति ने सभी को नेताजी के आदर्शों का पालन करने और देश की सेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.वी.डी.शर्मा, प्रो.शम्भू राम, डॉ.राज बहादुर यादव, डॉ.रसिकेस, डॉ.श्याम कन्हैया, डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.मनोज कुमार तिवारी, डॉ.अनुराग मिश्र, उप कुलसचिव अमृतलाल, रमेश यादव, डॉ.पीके कौशिक, रमेश गुप्ता, राज नारायण सिंह, अंजनी तिवारी, हरिशंकर यादव सहित लोग उपस्थित रहें।