Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीडी ने चौपाल में दी विकास योजनाओं की जानकारी

पीडी ने चौपाल में दी विकास योजनाओं की जानकारी

जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के रुधौली गांव में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें परियोजना निदेशक ने अधिकारियों के साथ ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी। चौपाल में डीएम और सीडीओ बारिश के चलते नहीं पहुंच पाए। गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल के लिए टेंट लगाया गया था। निर्धारित समय से पहले सभी विभागों के अधिकारी चौपाल में पहुंचे। चौपाल शुरू होने से पहले तेज बारिश होने लगी। जिससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बारिश थमने पर स्कूल के बरामदे में चौपाल की औपचारिकता पूरी की गई। परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उनकी समस्याओं के निदान के लिए भरोसा दिलाया गया। चौपाल में सड़क, बिजली, शौचालय, आवास और पेंशन का मुद्दा छाया रहा। डीएम के न पहुंच पाने पर ग्रामीणों में मायूसी दिखाई दी। इस दौरान विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। बीडीओ नंदलाल कुमार ने बताया कि पेंशन और शौचालय के लिए लाभार्थियों का आनलाइन करा दिया। आयुष्मान कार्ड भी बना दिया गया है। चौपाल में जिला विकास अधिकारी विजय कुमार यादव, एडईपईआरओ मनोज त्यागी, एसडीएम शैलेन्द्र कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।