Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवृद्ध की जेब से बीस हजार निकालकर उचक्का फरार

वृद्ध की जेब से बीस हजार निकालकर उचक्का फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार दिनदहाड़े एक वृद्ध के कुर्ते की जेब से बीस हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पैसा निकालने के बाद उचक्का फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है। बाजार का ही बाबूराम दोपहर में बाजार में काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा से बीस हजार निकालकर बाहर निकलकर कुछ ही दूर आगे पुलिस चौकी के ठीक सामने एक दुकान से अपने लिए चप्पल खरीदने लगा। बतौर पीड़ित बैंक से ही उनके आगे पीछे हरे रंग की शर्ट पहने हुए एक लड़का चक्कर काट रहा था। जब वह दुकान पर गए तो वह वहां भी गया और जाने कब गायब हो गया। चप्पल खरीदने के बाद जब उन्होंने पैसे के लिए जेब में हाथ डाला तो उसमें रखी बीस हजार रुपए की गड्डी गायब थी।