Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रधानाचार्य परिषद की बैठक में हुआ कार्यकारिणी का गठन

प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में हुआ कार्यकारिणी का गठन

  • बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष व डा. संतोष बने जिला मंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की आम सभा की बैठक का शुभारंभ गुलाबी देवी इंटर कॉलेज कन्हईपुर में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं संरक्षक देवकृष्ण शर्मा ने किया। आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को सुदृढ़ करने हेतु विपरीत के सदस्यों के साथ भी सामंजस्य स्थापित कर प्रयास करना होगा। प्रदेश संरक्षक देवकृष्ण शर्मा ने कहा कि हम संगठन को सुदृढ़ करने के साथ ही प्रधानाचार्य के सम्मान एवं अधिकार की संरक्षता कर सकते हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. उदय राज सिंह की देखरेख में आमसभा में जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव किया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद के प्रधानाचार्य बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सर्वसम्मति से जिला मंत्री के रूप में डॉक्टर संतोष दुबे। कोषाध्यक्ष रामानंद यादव संगठन मंत्री। डॉक्टर अखिलेश पांडे जिला उपाध्यक्ष, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, मोहम्मद नासिर खान, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. विनोद तिवारी, डॉक्टर सरिता सिंह, सुनीता मिश्रा, डॉक्टर पूनम सिंह संयुक्त मंत्री, डॉ. रमेश सिंह, अजय कुमार सिंह, ईश्वर लाल यादव, प्रेम सिंह, शिव शंकर यादव तहसील प्रभारी, डॉ. अलमदार, अलमदार नजर, नीरज कुमार, डॉक्टर संजय चौबे, डॉ. संतोष सिंह तहसील प्रभारी, डॉ. संजय चौबे, रणजीत सिंह आदि चयनित किये गये। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह ने कहा कि हम साथियों के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन के हित में प्रधानाचार्य साथियों के सम्मान एवं अधिकार सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। अंत में इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उदय राज सिंह आम सभा में आए और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को आभार एवं आशीर्वाद दिया।