Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशेखाही गोलीकांड में 15 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

शेखाही गोलीकांड में 15 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। शेखाहीं गांव में सोमवार की सुबह हुए। गोलीकांड के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और नौ अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस द्वारा घटना के दिन ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। गौरतलब हो कि उक्त गांव निवासी राम मिलन यादव के घर के सामने रविवार शाम पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे। विवाद का विरोध किए जाने की बात को लेकर दूसरे दिन सोमवार सुबह दर्जनभर से अधिक की संख्या में हौसला बुलंद हमलावरों ने राम मिलन यादव के घर पर लाठी डंडे और असलहे के साथ पहुंचकर हमला कर दिया था। जिसमें हुई फायरिंग में राम मिलन यादव (58), अमरजीत यादव (40), अनुराग यादव (35), नंदकिशोर (36), करिश्मा (19) अनुराग (18) घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित अनुराग यादव की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी मोनू पाठक उर्फ बजरंगी, रूधौली निवासी सत्यम यादव पुत्र अशोक, अमित बिन्द, शक्ति बिन्द, मनीष तिवारी, शिवम सिंह के अलावा नौ अज्ञात के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज समेत हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस द्वारा घटना के दिन ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मामले में थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।