― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीएम किसान सम्मान निधि का देखा लाइव प्रसारण

पीएम किसान सम्मान निधि का देखा लाइव प्रसारण

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम अमिहित में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित जौनपुर-2 के सभागार में गुरुवार को पूर्वान्ह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त हस्तांतरण का सजीव प्रसारण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक केराकत गुलाब सरोज मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिए और अपने उद्बोधन में किसानों की समृद्धि एवं उनके आमदनी को बढ़ाने के लिए कृषि तकनीकी गांव गांव तक पहुंचाने की बात कही। वही केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने संबोधन में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडे, जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि आरडी चौधरी एवं जिला महामंत्री अजय सोनकर की उपस्थिति में केंद्र पर पौधरोपण का कार्य किया। इस अवसर पर केंद्र के सभी वैज्ञानिक गण डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. विनोद सिंह, ई. वरुण कुमार, डॉ. अमित सिंह, प्रदीप, सचिन, धीरज इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किया।

Share Now...