जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की समस्त न्याय पंचायत के एक एक ग्राम पंचायत में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा कैम्प आयोजित किया गया। 22 मई से 15 जून तक चलने वाले प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी संतृप्तिव्ाâरण अभियान के अंतर्गत लगने वाले शिविर के तीसरे दिन कुल 4609 किसानों ने अपने डाटा संशोधन हेतु अभिलेख जमा किया जिसमें से 2113 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लंबित 2496 मामलों का निस्तारण जिला मुख्यालय से कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि कैम्प में किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण जनपद के समस्त ग्रामपंचायतों में 15 जून तक किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील किया कि ऐसे किसान जिनके खाते में पैसा नहीं जा रहा है या अभी तक योजनान्तर्गत अपना पंजीकरण नहीं कराए हैं, अपने समस्त अभिलेख यथा आधार, बैंक पासबुक, खतौनी की छायाप्रति लेकर शिविर में आना होगा, मौके पर उनके डाटा की त्रुटियों को ठीक किए जाने से उनके भी खाते में सम्मान निधि का पैसा जाने लगेगा। शिविर में कृषि, राजस्व, पंचायत, डाक एव कामन सर्विस सेंटर के कार्मिक उपस्थित रहे, कैम्प में नए कृषकों का पंजीकरण, लम्बित पंजीकरण का सत्यापन, भूमि सत्यापन, आधार सीडिंग तथा ई- केवाईसी, नया खाता खुलवाने जैसे कार्य मौके पर ही किए गए।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण शिविर में 2113 मामले निस्तारित
Previous article


