Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपिलकिछा शमशान घाट से चोरी गई बाइक का नहीं दर्ज हो सका...

पिलकिछा शमशान घाट से चोरी गई बाइक का नहीं दर्ज हो सका केस

जौनपुर धारा, खुटहन। बाइक चोरी की तहरीर लिए तीन दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है पिड़ित। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। ज्ञातव्य हो कि गत मंगलवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घुघरी निवासी राजेन्द्र प्रसाद पिलकिछा घाट पर शव दाह में सम्लित होने बाइक से आये थे। शव जलाने के बाद जब वापस आये तो उक्त स्थान पर अपनी बाइक न देख इधर उधर ढूढने लगे, लेकिन कहीं भी बाइक का पता न चल सका। थक हार कर उन्होने थाने में तहरीर दिया। लेकिन तीन दिनों के बाद भी मामले में थाना पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं घाट से अब तक कयी बाइकें चोरी हो चुकी है। उन चोरों के खिलाफ भी कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी। जिसके चलते बेखौफ बाइक चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया तहरीर मिली है, घटना की छानबीन की जा रही है।