Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपिता ने मासूम को नदी में फेंका, बिटिया होने से था नाराज

पिता ने मासूम को नदी में फेंका, बिटिया होने से था नाराज

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के खड़गसेनपुर गांव में बुधवार की सुबह एक पिता द्वारा अपनी 18माह की जिंदा बच्ची को नदी में फेंक दिया यह खबर पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे केराकत पुलिस को सूचना मिली कि खरगसेंनपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा ने अपनी 18माह की बेटी रुतबी को नदी में फेंक दिया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत रजक, कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मां संजू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि अशोक सुबह करीब सात बजे रुतबी को घुमाने के बहाने घर से निकला था। काफी देर बाद बड़ी बेटी आकांक्षा ने फोन कर घर आने को कहा तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि अशोक नदी के किनारे बच्ची के साथ देखा गया है। परिवार को शक होने लगा क्योंकि घर में तीसरी बेटी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पत्नी का कहना है कि अशोक को बेटा चाहिए था और इसी को लेकर आए दिन तनाव रहता था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अशोक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। नदी में गोताखोरों और नाव की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक रुतबी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।