Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपिकअप के धक्के से छात्रा की मौत

पिकअप के धक्के से छात्रा की मौत

  • पुलिस ने गाड़ी समेत ड्राइवर को हिरासत में लिया

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायबीरू गांव में रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार की सुबह दस बजे कोचिंग से पढ़कर घर जा रही एक छात्रा की पिकअप से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के दो मिनट बाद ही मौके पर पहुंची कोबरा पुलिस ने ड्राइवर सहित पिकअप को हिरासत में ले लिया। छात्रा 17 वर्षीय वंशिका विश्वकर्मा पुत्री धनन्जय विश्वकर्मा नगर के एक कोचिंग से पढ़कर साइकिल से अकबरपुर गांव अपने घर जा रही थी। स्टेशन रोड पर पहुंची तभी पीछे से तेज गति से जा रही पिकअप ने उसे धक्का मार दिया जिससे वंशिका पिकअप के नीचे आ गई तथा घटना पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के दो मिनट के भीतर ही कोबरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। पकड़े गए ड्राइवर का नाम अखिलेश यादव है। वह चन्दवक थाना क्षेत्र के कछवन गांव का है। कुछ ही देर में सीओ गौरव शर्मा और कोतवाल संजय वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को सामुदायिक अस्पताल ले गए जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतका के परिजनों दादा बृजलाल, पिता धनंजय आदि का रो रो कर बुरा हाल है।