जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी सुरेंद्र मोदनवाल का 20 वर्षीय पुत्र विवेक कलान स्थित श्री विश्वनाथ पालिटेक्निक कालेज में इलेक्ट्रिक द्वितीय वर्ष का छात्र था। विवेक प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी बाइक से कालेज जा रहा था। बताते हैं कि पुल सराय गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप न्ो उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विवेक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे पवई स्थित सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान लड़के की मौत से परिजनों शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। पिता सुरेंद्र एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने मुम्बई जा रहे थे। अभी रास्ते में ही थे कि मनहूस खबर मिल गयी। रास्ते से ही लौट रहे हैं। पिता कोतवाली चौक पर चाट पकौड़ी बेच किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दो पुत्रों में व एक पुत्री में वो सबसे बड़ा था। फिलहाल पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के मृदुभाषी व व्यवहार कुशल होने के चलते नगर के लोगों में शोक व्याप्त है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत

Previous article


