Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपावर हाउस की चारदीवारी गिराने और तोड़फोड़ में दो नामजद सहित दर्जनों...

पावर हाउस की चारदीवारी गिराने और तोड़फोड़ में दो नामजद सहित दर्जनों पर दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय 33/11केवी पावर हाउस की चारदीवारी गिराने और उसमें स्थित खाली पड़े आवासों और शौचालयों में तोड़फोड़ करके क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा, अवर अभियंता अभिषेक केशरवानी की तहरीर पर दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अवर अभियंता अभिषेक केशरवानी ने आरोप लगाया कि उन्हें तड़के भोर में लाइनमैन रमाकांत द्वारा सूचना दी गई की 25 से 30 लोग पावर हाउस की पूर्वी तरफ की चारदीवारी को तोड़ रहे हैं और अंदर स्थित आवासों और शौचायलयों को भी तोड़कर गिरा रहे हैं। जेई ने कहा कि उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों और कोतवाल मछलीशहर को दी।इसके बाद तकरीबन 1घण्टे बाद उनके अधिशासी अभियंता और एसडीओ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के पहुंचने पर भी तोड़फोड़ जारी थी। कहा कि लगभग 40फीट लंबी और 5 फीट ऊंची पूरी चारदीवारी को तोड़कर गिरा दिया गया है। अधिकारियों के विरोध करने पर उक्त लोगों ने अभद्रता की। जेई ने बताया कि उक्त बाउंड्री वॉल 40-50साल पुरानी थी और उसमें बने आवास भी लगभग उतने ही पुराने थे जिन्हें लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार चौहान ने बताया की दो नामजद आरोपी नितेश जायसवाल और प्रदीप जायसवाल के अलावा दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके आरोपी नितेश जायसवाल ने कहा कि उक्त जमीन उनकी है और उन्होंने पैमाइश करा कर पत्थर गड्डी भी करवा ली है। कोतवाली यजुर्वेद सिंह ने बताया की संपत्ति क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।