Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल दिया जाएगा नगद धनराशि...

सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल दिया जाएगा नगद धनराशि पुरस्कार

जौनपुर धारा, जलालपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर क्षेत्र के दुबेपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय जलालपुर जौनपुर के कक्षा 8 के सर्वोच्च अंक पाने वाले खुशी कनौजिया शीतल राजभर को उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा एंव उपजिलाधिकारी न्यायिक पवन कुमार सिंह द्वारा गोल्ड मेडल और नगद धनराशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पुरातन छात्र संतोष दुबे, संजय दुबे एंव धनंजय दुबे द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजकों का प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी यह अच्छे पहल की शुरुआत है। कार्यक्रम का आयोजन संतोष दुबे एवं संजय दुबे द्वारा अपने पिता स्वर्गीय केदारनाथ दुबे के स्मृत दिवस के अवसर पर किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन अब हर साल किया जाएगा और कक्षा-8 में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल गोल्ड मेडल और 5555 रूपयों की नगद धनराशि  देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बार ऐसा संयोग रहा कि दोनो छात्रों का अंक समान था इस कारण पुरस्कार की धनराशि दोनो छात्रों को  आधा-आधा कर दिया गया। इस अवसर पर अभय सिंह, निर्भय सिंह, पवन कुमार पाण्डेय, रामजीत दुबे, मनोज दुबे, उमेश दुबे, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम, उजागीर यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ आदि लोग उपस्थित रहे।