जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर में ब्ााल शिविर का आयोजन रामनाथ महाविद्यालय ईसापुर में हुआ। जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के 120 बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभा किया। जो दिनांक 27जनवरी से आरम्भ होकर 28जनवरी 2024 दोपहर 1:00 संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुए जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान अजीत ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं। बच्चों के मन में राम है, राम के चरित्र को बच्चे चरितार्थ कर राष्ट्र भावना से ओत प्रोत हो यही शिविर का उद्देश्य है। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए जौनपुर जिला के जिला प्रचारक श्रीमान रजत जीतने कहा कि यह शिविर बच्चों के अन्दर अनुशासन, भारतीय संस्कार और राष्ट्र भावना जागृत करेगी। कार्यक्रम में जिला संघ चालक डॉक्टर सुभाष सिंह, नगर सह संघचालक अरुण, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम, सर्वव्यवस्था प्रमुख राजीव, नगर कार्यवाह डॉ.राजीव त्रिपाठी, आनंद, अमित, अनिल, अनिकेत, शक्ति, सूर्या, अजय, ऐश्वर्या सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल शिविर का आयोजन



