― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ेने के लिये प्रवेश...

पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ेने के लिये प्रवेश परीक्षा का आवेदन शुरू

जौनपुर। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 160 सीट व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 64 सीट के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।

प्रवेश परीक्षा की तिथि 08 मार्च 2026 को सुबह 11:00बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से 01 जनवरी से अन्तिम तिथि 15 फरवरी सायं 5.00बजे तक जमा किये जा सकते है। 30नवम्बर को कम से कम 03वर्ष बोर्ड की सदस्यता/पंजीकरण अवधि पूर्ण कर चुके अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु पात्र बच्चे, प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने/आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के मध्य होना आवश्यक है। ऑफलाइन आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रात: 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक 01 जनवरी से नि:शुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र कार्यालय में 15फरवरी तक जमा किये जा सकते हैं। आवेदन हेतु निम्नलिखित अभिलेख आवश्यक होंगे- निर्माण श्रमिक होने की दशा में अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड। राज्याश्रित होने की दशा में माता व पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र। अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति। कक्षा-06 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100अंक के 80प्रश्न एवं कक्षा-09 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। सभी वर्गों के लिये आरक्षण नियमानुसार लागू होगा।

जिलाधिकारी ने किसानों की आईडी बनवाने के दिए निर्देश

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(पीएम किसान) की अगली किश्त पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की अगली किश्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराया होगा। किसानों को जागरूक करने के लिए कैंप लगेंगे: उन्होंने जिलाधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर इस कार्य में तेजी लाने को कहा मुख्य सचिव ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को त्वरित गति से पूरा किया जाए। किसानों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएं और रजिस्ट्री टीमों को सक्रिय रखा जाए। पूर्ण पारदर्शिता और सतर्कता बरतते हुए सुनिश्चित किया जाए कि कोई पात्र किसान रजिस्ट्री के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में बताया गया कि जनपद में पीएम किसान के कुल 879354 लाभार्थियों में से अब तक 537530 (61.13′) किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिया गया है। उक्त के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं उप कृषि निदेशक को पत्र लिखकर प्रति तहसील प्रतिदिन सर्वोच्च प्राथमिकता के दृटिगत 1500फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का निर्देश दीए है ताकि कोई भी पात्र कृषक योजना से वंचित न हो सकें।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के तेजगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम खुनदनपर गांव निवासी शेष नारायण पटेल का 25वर्षीय पुत्र आनंद कुमार पटेल अपनी बाइक से रविवार को बाजार से वापस लौट रहा था। जब वह तेजगढ़ के पास पहुंचा था कि उसी समय तेज रफ्तार से जा रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप के घायल हो गया।

परिवार के लोग जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं गये। चिकित्सक ने गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के गयासपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का रविवार की रात चोर दरवाजा तोड़कर टैबलेट और अन्य सामान उठा कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह जब सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कार्यालय के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो वहां से टैबलेट और अन्य सामान गायब था। उन्होनें बीईओ अमरेश कुमार सिंह को घटना की सूचना दी। उनके निर्देश पर पुलिस को जाकर तहरीर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सिकरारा। स्थानीय थाना पुलिस ने तिलक समारोह के दौरान मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के कूढ़ा गांव में पांच दिसंबर 2024 को प्रतापगढ़ जिले से आए कुछ लोग तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। फुटहवा इनारा के पास कूढ़ा गांव निवासी अच्छेलाल बिंद का ट्रैक्टर उनकी कार से रगड़ खा गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अच्छेलाल बिंद ने अपने दो साथियों को बुलाकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। घटना के संबंध में पुलिस ने अच्छेलाल बिंद समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। उपनिरीक्षक रामनेवाज ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

महिला आयोग सदस्या कल करेंगी जनसुनवाई

जौनपुर। जिला प्रोबशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या गीता बिन्द द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलवाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण भवन जनपद जौनपुर में 04फरवरी 2026 को समय 11.00 बजे से महिला जनसुनवाई की जायेगी।

औद्यानिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर

जौनपुर। जनपद के किसानों को राजधानी लखनऊ के राजभवन (जनभवन) में आयोजित होने वाली प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में अपनी उपज प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। यह प्रदर्शनी आगामी 6 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राजकीय प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न ब्लॉक से किसान अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के उत्कृष्ट नमूनों का प्रदर्शन किया जाएगा। शहद एवं मशरूम, विभिन्न प्रकार के पुष्प और सजावटी पौधे ताजे फल एवं हरी सब्जियां पॉली हाउस में पैदा किए गए बेमौसमी पुष्प और सब्जियां जौनपुर की विशिष्ट बागवानी फसलें संरक्षित पदार्थ, रंगोली कलात्मक पुष्प सज्जा वर्टिकल गार्डेन एवं फोटोग्राफी आदि वर्गो की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस वर्ष विभिन्न वर्गो में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विजेता को रू.5100 की नगद धनराशि एवं वैजन्ती कप प्रदान की जायेगी प्रदर्शनी का शुभारम्म मुख्यमंत्री द्वारा 06फरवरी को जन भवन प्रांगण लखनऊ में प्रस्तावित है। आवेदन की प्रक्रियारू इच्छुक किसान अपनी फसल के साथ प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसानों को विभाग के निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए मात्र 10रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे जमा कर किसान अपना प्रतिभागी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक किसानों को अपनी प्रविष्टियों के साथ 5 फरवरी की सुबह 11 बजे तक निर्धारित स्थल राजभवन (जनभवन) लखनऊ पर पहुँचना होगा। वहां निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शनी की जांच की जाएगी और परिणाम घोषित होने के बाद सफल किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

राहत योजना के दौरान विभाग के खजाने में आया 174करोड

जौनपुर। बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण में 30जनवरी तक 120770 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया व एक अरब 74करोड़ रुपये बिजली विभाग के खजाने में आया है। बिजली बिल का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने बिजली बिल राहत योजना लागू किया है। इस योजना के अंतर्गत नेवरपेड व लंबे समय से बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी उपभोक्ता बिजली बिल के बोझ तले दबा न रहे। साथ ही राज्य की बिजली वितरण व्यवस्था आर्थिक रूप से सुदृढ़ बने। जनपद के सभी उपकेंद्रों के अलावा जगह-जगह कैंप लगाकर बकाएदारों का पंजीकरण कराने के साथ ही बकाया वसूला जा रहा। दो माह चले अभियान में सर्किल प्रथम में अब तक 42809 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 64 करोड़ रुपये बकाया जमा कराया गया, वहीं सर्किल द्वितीय में 77961 बकाएदार योजना से जुड़े। विभाग को 110 करोड़ रुपये बकाया प्राप्त हुए। विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए विभाग ने दूसरे चरण की अवधि बढ़ाकर पांच फरवरी कर दी है। दो किलोवाट तक के घरेलू व एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को इस अवधि तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के साथ ही मूलधन में भी 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

कैश वैन ट्रक की टक्कर से पलटी, रूपया सुरक्षित

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन पर सोमवार दोपहर एक बडा हादसा हुआ। रुपयों से भरी एक कैश वैन अज्ञात ट्रक की टक्कर से सड़क पर पलट गई। गनीमत की बात यह रही कि कैश वैन में सवार चालक सहित सभी सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से कैश वैन सेंट्रल बैंक की सुईथाकला शाखा के लिए नकदी लेकर जा रही थी। वैन को चालक अमित कुमार सिंह चला रहे थे। सरोखनपुर फोरलेन पर पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने कैश वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कैश वैन को कब्जे में लिया और उसे थाने भिजवाया।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैश पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना कुल्हनामऊ अंडरपास रेलवे लाइन के समीप हुई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। बक्शा रेलवे स्टेशन के प्वाइंट मैन दीपक कुमार ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकोपायलट से सूचना मिली थी कि जौनपुर-बक्शा अप लाइन पर ओवरब्रिज कुल्हनामऊ के पास एक अज्ञात पुरुष ट्रेन के सामने आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। उत्तर रेलवे के बक्शा स्टेशन अधीक्षक ने भी इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 20401 शटल सुपरफास्ट ट्रेन के लोकोपायलट ने बक्शा स्टेशन पर सूचना दी कि जौनपुर सिटी और बक्शा स्टेशन के बीच ्यरू 832/25 ओवरब्रिज कुल्हनामऊ अंडरपास के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जौनपुर सदर अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share Now...