Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरपाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 3-4 जुलाई को

पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 3-4 जुलाई को

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परिसर में चलने वाले पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट) सत्र 2024-25 तीन और चार जुलाई को होगी। पीयू कैट के समन्वयक प्रोफेसर मिथिलेश सिंह के अनुसार प्रवेश परीक्षा डी-फार्मा, बीटेक, बीए एलएलबी, बीबीए, बीएससी, बीकाम ऑनर्स, बीसीए, एमसीए, एमबीए तथा एमबीए के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा 3 और 4 जुलाई को होगी। इन परीक्षाओं का एडमिट कार्ड 25जून से डाउनलोड हो रहा है। प्रवेश परीक्षा तीन चरणों में होगी प्रथम चरण 9 से 11, दूसरा चरण 12 से 2, तीसरा चरण तीन से पांच बजे होगी। सभी परीक्षाएं परिसर के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में होगी, जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा नहीं हो रही है उन पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश मेरिट के आधार पर 5 जुलाई से लिया जाएगा। अभ्यर्थी संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अतिरिक्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट न्ेंज्ल्.aम्.ग्ह पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय परिसर में बीएससी, बीए, बीकाम, बीए एलएलबी आनर्स, बीए, बीसीए, बीबीए, बीटेक, एमएससी, एमए, एमबीए, एमसीए, एमए जनसंचार, एमटेक, डिप्लोमा इन फार्मेसी, मेकनिकल इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन जेंडर वूमेन स्टडी, ट्रासलेशन के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।