Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपागल सियार के हमले में एक किशोर सहित दो घायल

पागल सियार के हमले में एक किशोर सहित दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ में सोमवार को सुबह 11 बजे के लगभग उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल सियार कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे एक किशोर सहित एक युवक को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह 11 बजे के लगभग एक पागल सियार कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर पहुंच गया। देखते ही देखते उसने कई लोगों पर हमला कर दिया। सियार के हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। फुटपाथ पर गांधी तिराहे के सामने सब्जी बेच रहे एक 12 वर्षीय किशोर को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे को सियार के चंगुल से मुक्त कराने पहुंचे जमुआ निवासी करन तिवारी को भी घायल कर दिया। बाजार वासियों ने दुकान में घुसे सियार को लाठियों से पीटकर मार डाला। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।