Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपाक्सो पीड़ित बच्चों के पुनर्वास पर पीयू की सराहनीय पहल

पाक्सो पीड़ित बच्चों के पुनर्वास पर पीयू की सराहनीय पहल

  • टीम ने बच्चों से सीधा संवाद कर उनकी रूचियों को जाना

जौनपुर। राजभवन सचिवालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की एक उच्च स्तरीय टीम ने मंगलवार को गाजीपुर जनपद के राजकीय बाल संरक्षण गृह का भ्रमण किया। यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन एवं बाल कल्याण के प्रति जागरूकता अभिवृद्धि के उद्देश्य से की गई। भ्रमण का मुख्य लक्ष्य पीड़ित बच्चों की जीवनशैली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करना था। टीम ने पाया कि संरक्षण गृह राज्य सरकार एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से उत्कृष्ट रूप से संचालित हो रहा है। यहां आयु-आधारित आवासीय व्यवस्था, मुक्त विद्यालय प्रणाली से शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, नियमित स्वास्थ्य जांच, मनोवैज्ञानिक परामर्श, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं पुस्तकालय जैसी समग्र सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टाफ की संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण सराहनीय रहा। टीम ने बच्चों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी रुचियों, दैनिक जीवन एवं भविष्य की आकांक्षाओं को जाना। इस अनुभव ने विश्वविद्यालय को बाल पुनर्वास में सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर प्रदान किए। भ्रमण से यह स्पष्ट हुआ कि ऐसी संस्थाएं समाज के वंचित वर्गों के लिए सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक पुनर्स्थापन का मजबूत आधार हैं। भ्रमण का नेतृत्व अधिष्ठाता प्रो.प्रमोद कुमार यादव ने किया। उनके साथ डॉ.मनोज कुमार पाण्डेय एवं डॉ.शिव कुमार उपस्थित रहें। जिला परिवीक्षा अधिकारी संजय सोनी एवं उनकी टीम ने व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।