Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपाकिस्तान में बंद भारतीय मछुआरों को दी गयी काउंसलर सुविधा

पाकिस्तान में बंद भारतीय मछुआरों को दी गयी काउंसलर सुविधा

  • सांसद बीपी सरोज के प्रयास से विदेश मंत्रालय ने उठाया कदम

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बीते संसद सत्र के दौरान क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर फरवरी से ही पाकिस्तान की जेल में बंद स्थानीय मछुआरों का मुद्दा उठाया था। सांसद ने विदेश मंत्री को विगत माह पत्र भेजकर भी अवगत कराया था कि उनकी लोकसभा क्षेत्र के आठ व्यक्ति सुरेश कुमार बिंद, घुरहू बिन्द, लालमणि बिन्द, नीरज बिंद, मुलायम बिंद, सबराज बिन्द, विनोद कुमार बिंद और राजनाथ बिन्द इसी वर्ष 8 फरवरी को गुजरात के समुद्र में मछली पकड़ रहे थे और गलती से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए जहां पाकिस्तानी नौसेना ने इन लोगों को बंदी बना लिया। तभी से सभी आठों लोग पाकिस्तानी जेल में बंद हैं जिनसे इनके घरों की आजीविका चलनी भी मुश्किल हो गई है। विदेश मंत्री से व्यक्तिगत मिलकर भी सांसद ने समस्या के प्रभावी समाधान की बात की थी जिसके क्रम में विदेश मंत्री ने बताया कि सांसद द्वारा अवगत कराते ही सभी भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान में बीते महीने काउंसलर सहायता उपलब्ध कराई गई है और उनकी रिहाई के लिए पाकिस्तान सरकार से उच्च स्तर की बातचीत चल रही है।