Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपांच हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाया थाने का हेड मुंशी

पांच हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाया थाने का हेड मुंशी

जौनपुर धारा,खुटहन। वाराणसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने गुरुवार को सरपतहां थाने में तैनात हेड मुंशी को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम ने आरोपित के विरुद्ध कोतवाली शाहगंज में 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया। पट्टीनरेंद्रपुर के समसीपुर निवासी विपिन मौर्य ने गत 25मई को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, वाराणसी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने के सिलसिले में वह उपनिरीक्षक इस्तियाक अहमद से मिला तो उन्होंने थाने पर तैनात हेड मुंशी से मिलने को कहा। जिसके बाद वह हेड मुंशी हरीनाम यादव से मिला तो उन्होंने दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की साथ ही यह भी कहा कि इसमें से इस्तियाक अहमद को भी देना है। जिसके बाद पीड़ित ने एसीबी की टीम से शिकायत की। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार एसीबी की टीम गुरुवार को पहले से ही थाने में पहुंच गई। इसके थोड़ी देर बाद थाने पहुंचे विपिन ने जैसे ही हेड मुंशी हरीनाम यादव को पांच हजार रुपए थमाया टीम ने तत्काल उन्हें रिश्वत के पैसों संग दबोच लिया। इसके बाद आरोपित का हाथ धुलवाया गया तो पानी का रंग गुलाबी हो गया।