Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपांच वर्ष से अधिक पड़े लम्बित वादों का करें निस्तारण : जिलाधिकारी

पांच वर्ष से अधिक पड़े लम्बित वादों का करें निस्तारण : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उप संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ आलोक कुमार, चकबन्दी अधिकारी उल्फान अली एवं संजय सिंह कनौजिया ने चकबंदी कार्यों एवं पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों की समीक्षा बैठक में सर्वे, कब्जा परिवर्तन एवं तरमीम स्तर पर लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि जो गांव सर्वे, तरमीम स्तर पर लंबित है, उनमें कठोर परिश्रम करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार से समय कार्य पूर्ण करें। यदि समय से कार्य पूर्ण नहीं होता है तो सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। साथ ही समस्त न्यायालय लिपिक को भी निर्देशित किया गया कि समस्त वाद सीसीसीएमएस प्रणाली के अन्तर्गत ऑनलाइन करके काज लिस्ट के अनुसार वादों की सुनवाई करे। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि उच्च न्यायालय से आच्छादित वादो एवं 05वर्ष से अधिक लम्बित वादों का निस्तारण करें, जिससे शासन की मंशानुसार कार्य पूर्ण किया जा सके। वहीं लेखपालों को भी चकबन्दी कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो अवगत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी/डीडीसी अजय अम्बष्ट, एसओसी अशोक कुमार, पवन कुमार सिंधु एवं समस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता और चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे।