Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरपांच चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

पांच चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

  • आये दिन बाइक चोरी से व्याप्त था आतंक
  • डाक्टर से खुन्नस में पार किया मरीजों की बाइक

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल एक शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा है इसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ के समीप हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक स्प्लेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान युवक आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के अहीराना गांव निवासी शनि गौतम पुत्र लालमन गौतम बताया। पकड़े गए आरोपित युवक की निशानदेही पर पुलिस ने युवक के घर से चोरी की चार और बाइक सुपर स्पेंलडर, एचएफ डिलक्स बरामद किया। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। ज्यादातर बाइक नगर के निजी चिकित्सालयों के बाहर से उड़ाये गये थे। पूछताछ में चोर ने बताया कि एक डाक्टर ने मरीज से ज्यादा पैसा ले लिया था जिससे दुश्मनी निकालने हेतु कई बाइक उसके चिकित्सालय से पार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, सलीम खान, बृजेश मिश्र, विनोद यादव, विकेश चौहान, कुंदन कुमार, चालक मनोज चौबे मौजूद रहे।