Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपशु चिकित्सा अधिकारी की लेटलतीफी पर एक्शन, सीवीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

पशु चिकित्सा अधिकारी की लेटलतीफी पर एक्शन, सीवीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में स्थित पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.त्रिलोकीनाथ के लेटलतीफी के कारण किसानों और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक पशु अस्पताल घनश्यामपुर में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.त्रिलोकीनाथ अक्सर समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। जौनपुर धारा की टीम के पड़ताल के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी मंगलवार की सुबह लगभग 11बजे तक कार्यालय में नहीं पहुंचे। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ.ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए अनुपस्थित की कार्यवाही की जाएगी।